मलेशिया में आयोजित होने वाली 25वीं मिलो इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं। कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इस प्रतियोगिता में ईधा चक्रवर्ती, मुस्कान बंसल, आरना सिंह, प्रांजल हरि शर्मा, निमित गुप्ता, हनुश भोजवानी और आर्यमान सांगवान भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।