फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: गौरी शिक्षा फाउंडेशन की पहल पर हुए सुधार, डीएम मेधा रूपम करेंगी उद्घाटन

गौतम बुद्ध नगर के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भंगेल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुनियादी व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं में किए गए सुधार कार्यों का लोकार्पण मंगलवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। यह पहल समाजसेवी संस्था गौरी शिक्षा फाउंडेशन द्वारा की गई है। फाउंडेशन के अनुसार, यह कार्य जिलाधिकारी मेधा रूपम के साथ हुई चर्चा के बाद शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य आम जनता को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जनपद के चार सीएचसी - बिसरख, दादरी, जेवर और भंगेल में 4.5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 5 आधुनिक ऑपरेशन थिएटर तैयार किए गए हैं। भंगेल सीएचसी में बना हाईटेक ओटी भी इसी का हिस्सा है, जिसमें डिजिटल मॉनिटर, हेपा फिल्टर और सेंसर वाले दरवाजे जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इससे अब जिला अस्पताल पर ऑपरेशन का दबाव कम होगा और मरीजों को हर छोटी-बड़ी सर्जरी के लिए जिला अस्पताल नहीं भागना पड़ेगा। गौरी शिक्षा फाउंडेशन के संस्थापक मुकेश शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि जरूरत मन्दो की मदद हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें