UP International Trade Show 2025: यूपी ट्रेड शो में इस बार पुलिस विभाग की ओर से लगाया गया स्टॉल आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गाजियाबाद स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की ओर से यहां उन हाईटेक मशीनों ब्लड जांच, डीएनए जांच मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है, जो अपराध की गुत्थियों को सुलझाने में बड़ी भूमिका निभाती हैं। इसके अलावा लाई डिटेक्शन मशीन की भी खासियत बताई जा रही है। साथ ही बताया जा रहा है कि जल्द एफएसल को वॉयस कर्न्वेशन को मिलेगी। वहीं ट्रैफिक पुलिस के स्टॉल पर मौजूद हेड कांस्टेबल आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि अभी शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए ब्रेथ एनालाइजर, तेज गति से वाहन चलाने वालों की पहचान के लिए स्पीड रडार कैमरा आदि मौदूद हैं। वहीं साइबर क्राइम डेस्क पर मौजूद प्रतीक्षा गोंदिया ने बताया स्टॉल पर आने वाले छात्रों को डिजीटल अरेस्ट के अलावा अन्य साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया जा रहा है।