इकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र में हबीबपुर-सुथ्याना रोड पर स्थित एक कूलर बनाने वाली फैक्टरी में सोमवार दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप लेकर पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया। किसी तरह कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। आग इतनी भीषण थी कि दो वेयरहाउस को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम देर रात तक आग पर काबू पाने में जुटी रही। 35 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं। पुलिस व दमकल की गाड़ियों ने आसपास की अन्य फैक्टरी को बचाने का काम किया।