ग्रेटर नोएडा में परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों के साथ ही निजी स्कूलों में मंगलवार से नए सत्र की शुरूआत हो गई। नए सत्र के पहले दिन छात्रों का स्वागत टीका लगाकर किया गया। परिषदीय स्कूलों को फूलों से सजाया भी गया। निजी स्कूलों में भी विशेष तैयारी की गई। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों की ओर से स्कूल चलो अभियान के पहले चरण को हरी झंडी दिखाई गई। परिषदीय स्कूल मथुरापुर में शिक्षक एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल के साथ लोगों ने हरी झंडी दिखाई। पहले दिन 100 से अधिक छात्रों का दाखिला हुआ। कक्षा एक से तीन के छात्रों की किताबें अभी स्कूलों में नहीं पहुंची है।