ग्रेटर नोएडा में सनातन संस्कृति की रक्षा और हिन्दू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से रविवार को रानी लक्ष्मीबाई बस्ती (गामा-2, डेल्टा-3 एवं आशियाना ऑर्चिड) संयोजन समिति की ओर से सेक्टर गामा-2 में हिन्दू चेतना वाहन रैली यात्रा निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य आगामी एक फरवरी को सेक्टर गामा-2 के जी-ब्लॉक में आयोजित हिन्दू सम्मेलन के लिए क्षेत्रवासियों को आमंत्रित करना रहा। समिति के संरक्षक वेदप्रकाश शर्मा व जीपी गोस्वामी ने ध्वजारोहण कर रैली का शुभारंभ किया। रैली में युवा, बुगुर्ज, बच्चे व महिलाओं ने भारी संख्या में अपनी उपस्थित दर्ज कराई। वाहन रैली यात्रा में लोगों के द्वारा लगाएं गए भारत माता के जयकारे और भगवा ध्वजों से सेक्टरों में उत्साह व उर्जा का वातावरण बना रहा। समिति के अध्यक्ष चौधरी विजय पाल नागर, हरीश कसाना, संदीप सिंह, सत्य प्रकाश अग्रवाल, सुधीर भाटी, गजेंद्र विधूड़ी, नेपाल सिंह, अभिषेक मेवाड़ा, विशाल आदि लोग मौजूद रहे।