फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: सीबीएसई राष्ट्रीय गेम्स में हिमांशु ने जीता स्वर्ण पदक

गौतमबुद्ध नगर के कराटे खिलाड़ी हिमांशु भाटी ने सीबीएसई राष्ट्रीय गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक जीतने का आधार पर खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सेंट्रल बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से 15 से 18 नवंबर तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर सीबीएसई राष्ट्रीय गेम्स 2025 का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित ढाकवाला गांव में संचालित वॉरियर्स फिटनेस एंड फाइटर क्लब में कोच कपिल नागर की देखरेख कराटे के गुर सीखने वाले हिमांशु भाटी ने स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। वह अब महाराष्ट्र के पुणे में 10 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कूल गेम्स 2026 में खेलता हुआ नजर आएगा। कोच ने बताया कि खिलाड़ी कि इस जीत पर अकादमी में परिवार में खुशी की लहर है। मेहनत में लगन को देखते हुए उन्हें उम्मीद है के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें