शहर में आज सुबह अचानक से शुरू हुई झमाझम बारिश ने लोगों को चौंका दिया। घने बादलों और तेज बारिश के कारण दोपहर के समय ही अंधेरा छा गया। सड़कों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। बारिश से तापमान में गिरावट भी आई है। हालांकि, जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिली। सेक्टर-18, 16, 15, सेक्टर-62 और एक्सप्रेसवे जैसे इलाकों में वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में और बारिश होने की संभावना है।