ग्रेटर नोएडा बीटा-2 थाना पुलिस ने सोमवार को होली और रमजान को देखते हुए सेक्टर बीटा-2 स्थित थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक की। ग्रेटर नोएडा एसीपी अवनीश दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में व्यापार मंडल और आरडब्ल्यूए के सदस्य मौजूद रहे। पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने तथा किसी भी प्रकार नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए पुलिस ने बताया कि त्योहार से पहले ही तैयारियां कर ली गई हैं। एसीपी ने कहा कि सभी लोग आपस में भाई चारा निभाते हुए त्योहार को मनाएं, अगर क्षेत्र में कोई भी हुडदंग मचाता है तो पुलिस तो जानकारी दें।