फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्रिया सुसाइड केस: लाइसेंसी पिस्टल और मृतका की चप्पल बरामद, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार कर भेजा जेल

थाना बिसरख पुलिस ने प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल आशीष पंवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी मूलरूप से गांव ककड़ीपुर थाना रमाला जिला बागपत का निवासी है। वर्तमान में वह ऑफिसर सिटी प्रथम राज नगर एक्सटेंशन थाना नंदग्राम जिला गाजियाबाद में रह रहा था। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, कार, आरोपी की कार से मृतका की चप्पल बरामद की है। मृतका की चप्पल को अहम साक्ष्य माना जा रहा है। एसीपी सेंट्रल नोएडा पवन कुमार का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह और मृतका एक-दूसरे को पिछले पांच से छह वर्षों से जानते थे। आपस में करीबी संबंध थे। शादी को लेकर लंबे समय से दोनों के बीच मतभेद चल रहे थे। घटना वाले दिन भी इसी बात पर विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की है। आरोपी आशीष पंवार द्वारा अपनी महिला मित्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। घटना के दिन दोनों राधा स्काई सोसाइटी में पार्टी के लिए गए थे। इसी दौरान शादी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला कमरे में चली गई और आरोपी के बैग में रखी उसकी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना के संबंध में मृतका के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा-108, 62 बीएनएस एवं 30 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें