फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: मंडलीय ट्रायल के लिए जिले से चार खिलाड़ी चयनित

अनुज कुमार Updated Thu, 21 Aug 2025 06:34 PM IST

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से वर्ष 2025-26 में प्रदेश स्तरीय अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए गौतमबुद्ध नगर में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय ट्रायल के आयोजन किया गया। ट्रायल में जिले से चार अधिकारी ने भाग लिया। खिलाड़ी का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ है। स्टेडियम के वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉ. परवेज अली ने बताया कि 03 से 04 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय सिविल सर्विसेस ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में आबकारी विभाग से अतुल सिंह ने लॉन टेनिस, युवा कल्याण विभाग से अपूर्वा यादव ने शतरंज, डाढा स्थित सीएचसी में सीनियर होमोपेथोलॉजी मेडिसन ऑफिसर डॉ. अनुराधा गुप्ता व जिम्स व जीबीयू में फाइनेस विभाग के फाइनेंस कंट्रोलर स्वतंत्र कुमार गुप्ता ने बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन किया। उनका चयन 25 से 26 अगस्त को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले ट्रायल के लिए हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें