फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida Fire: हार्डवेयर दुकान में लगी आग, पांच गाड़ियों ने काबू पाया, कोई जनहानि नहीं

बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गौड़ सिटी गोल चक्कर स्थित टीन से बनी एक हार्डवेयर की दुकान में रविवार देर अचानक आग लग गई। देर रात उठते धुएं को देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर कंट्रोल रूम को दी। तेज लपटों के कारण आग कुछ ही मिनटों में पास स्थित कबाड़े की दुकान तक फैल गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पांच फायर टेंडरों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। दमकल अधिकारियों के अनुसार दुकान में रखे ज्वलनशील सामान के चलते आग तेजी से भड़की, लेकिन समय रहते जानकारी मिलने से बड़ा हादसा टल गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची और आसपास के क्षेत्र को खाली करा भीड़ को दूर रखा। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें