फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: जरूरत से अधिक उर्वरक का फसल में न करें इस्तेमाल, संयुक्त कृषि निदेशक बोले

अनुज कुमार Updated Thu, 04 Sep 2025 03:29 PM IST

संयुक्त कृषि निदेशक मेरठ अशोक कुमार यादव ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक मौजूद है। किसान जरूरत के अनुसार फसल में इस्तेमाल करें। जरूरत से अधिक खाद, यूरिया या उर्वरक का इस्तेमाल न करें। जरूरत से अधिक उर्वरक लेने वाले किसानों का पता लगाया जा रहा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि धान की फसल में कई स्थानों पर जरूरत से दो गुना तक यूरिया का इस्तेमाल करने की जानकारी मिल रही है। किसानों को जागरूक किया जाएगा। किसी भी फसल के लिए वैज्ञानिकों ने जितने खाद के इस्तेमाल करने की सलाह दी है, उसके अधिक इस्तेमाल करने से फसल को नुकसान होता है। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर दादरी, जेवर समेत अन्य स्थानों पर उनके द्वारा निरीक्षण किया गया। जो उर्वरक कम है उसके लिए जिला कृषि अधिकारी ने शासन को लिखा है। जल्द ही जिले के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें