ग्रेटर नोएडा में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर में रविवार से आगामी दो महीनों के लिए खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन पर रोक रहेगी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों के बाद जिला खेल विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है। रविवार से जिले में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। हालांकि, खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने और प्रशिक्षण शिविरों में हिस्सा लेने की छूट रहेगी।