उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व उत्तर प्रदेश की शिल्प, कला एवं सांस्कृतिक विरासत से आम जनमानस को अवगत कराने के उद्देश्य से जनपद में 24 से 26 जनवरी 2025 तक नोएडा के शिल्प हाट में जिला प्रशासन एवं प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस का आज डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतीकरण के साथ विधिवत रूप से समापन किया गया।