बकरा ईद के त्योहार से पहले ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र का एक बकरा इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। उसके शरीर पर अल्लाह-पैगंबर लिखा होने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद 20 हजार रुपये के बकरे की कीमत तीन लाख रुपये तक पहुंच गई है। लेकिन बकरे के हिंदू मलिक ने उसे बेचने से इनकार कर दिया है।