ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर सफाई कर्मचारी 16 अक्टूबर से धरने पर बैठे हैं। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें 2010 से दिवाली के मौके पर एक महीने का बोनस मिलता है। लेकिन प्राधिकरण और ठेकेदारों की तानाशाही रवैया के कारण उन्हें इससे वंचित किया जा रहा है।