फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीकेएल सीजन-2: गंगा किंग्स और गजब गाजियाबाद ने दर्ज की अहम जीत

नोएडा सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में चल रही उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) सीजन-2 के 10वें दिन कबड्डी प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। दिन की शुरुआत दो अहम मुकाबलों के साथ हुई, जिसमें गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर और गजब गाजियाबाद ने निर्णायक जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। कुल पांच मुकाबलों से भरा यह दिन लीग के सबसे प्रतिस्पर्धी दिनों में शामिल रहा। पहले मुकाबले में गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर ने पूर्वांचल पैंथर्स को 44–33 से पराजित करते हुए सीजन की दूसरी जीत हासिल की। शुरुआती दबाव में रहने के बावजूद गंगा किंग्स ने मजबूत डिफेंस और सटीक रेडिंग के दम पर वापसी की। अमित नागर की शानदार सुपर रेड और अहम ऑल-आउट ने मैच की दिशा पूरी तरह बदल दी, जिससे टीम ने दूसरे हाफ में निर्णायक बढ़त बना ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें