फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजे की ऑनलाइन खरीद-फरोख्त करने वाला गिरोह पकड़ा गया

एनसीआर की कंपनियों, फैक्टरियों के कर्मियों के साथ स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को गांजा सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ईकोटेक-3 पुलिस ने मंगलवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 41 किलो 330 ग्राम गांजा (करीब 20 लाख रुपये कीमत) बरामद किया है। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के सारांश श्रीवास्तव (26), गाजियाबाद के अमन पाल (21), सेक्टर-113 सर्फाबाद के शिवम यादव (21), मधुबनी बिहार के आशीष कुमार झा (19), हाथरस के कृष्णा राणा (19) और सिवान बिहार के संजीत गुप्ता (23) के रूप में हुई है। आरोपी मेघालय के शिलांग से कोरियर के जरिये दिल्ली-नोएडा में गांजा मंगवाते थे। फिर इसे एनसीआर में फुटकर ग्राहकों को बेचते थे। गिरोह पिछले करीब एक साल में अबतक लाखों रुपये के गांजे की अवैध तरीके से सप्लाई कर चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें