शहर की लोटस पार्क सोसाइटी के एक परिवार को चिकन एग रोल खाना महंगा पड़ा गया। परिवार के तीन सदस्य समेत चार लोग बीमार हो गए है। इनमें एक 12 साल की बच्ची व दो अन्य बच्चे शामिल हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो को अस्पताल से घर भेज दिया गया, लेकिन अभी भी उनकी तबीयत ठीक नहीं है। वहीं मंगलवार को शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने जगत फार्म स्थित रोशनी एग रोल कॉर्नर की जांच की और एग व चिकन एग रोल के दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।