यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएड की शनिवार को दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित हुई। पहली पाली में हाईस्कूल की गणित व इंटर की वैकल्पिक विषय की परीक्षा हुई। वहीं, दूसरी शिफ्ट में नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई। हाईस्कूल के 16166 से से 1005 छात्रों ने गणित की परीक्षा छोड़ दी। वहीं, इंटर के वैकल्पिक विषय में 251 में से आठ ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, दूसरी पाली में नागरिक शास्त्र की 7236 में से 461 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। गणित की परीक्षा होने के कारण उड़न दस्तों ने छात्रों की सघन तलाशी की।