फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में रेकी कर दो पहिया वाहन चुराने वाले पांच गिरफ्तार

Vikas Kumar Updated Fri, 01 Nov 2024 11:04 PM IST

रेकी कर दो पहिया वाहन चुराने वाले पांच बदमाशों को नोएडा सेक्टर-24 व सेक्टर-49 थाने की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान दबोच लिला। कार्रवाई के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़ में दो के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। यह घटना बुधवार देर रात की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजीपुर के सौरभ सिंह उर्फ हुकुम और बिहार वैशाली के विशाल गुप्ता उर्फ सिंगा के रूप में हुई। वहीं पुलिस टीम ने आरोपियों के अन्य तीन साथी चित्रकूट के आकाश सिंह , इटावा के फैजान खान उर्फ छोटू और कासगंज के आकाश मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में सभी नोएडा भंगेल व सलारपुर में रह रहे थे। आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। सौरभ पर चार व अन्य आरोपियों पर दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों से दो तमंचे, कारतूस व चोरी की दो बाइक बरामद की हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें