फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आतिशबाजी से नोएडा में 68 स्थानों पर लगी आग

Vikas Kumar Updated Fri, 01 Nov 2024 11:02 PM IST

दिवाली पर हुई जमकर आतिशबाजी के चलते जिले में 68 स्थानों पर आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां पूरी रात इधर से उधर भागती दिखाई दी। गनीमत रही हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन लाखों का सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग में झुलसने से एक पालतू कुत्ते की मौत भी हो गई। दिवाली के मद्देजनर विभाग की ओर से पहले से ही जिलेभर में तैयारियां की गई थी। हादसों की जानकारी लगते ही दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान 17 सोसाइटियों के फ्लैट आग की चपेट में आए, वहीं 14 मकानों को पटाखों से लगी आग ने अपने काबू में ले लिया। यही नहीं पटाखों की चिंगारी से कंपनियां और फैक्ट्रियां भी अछूती नहीं रहीं। इससे 12 कंपनियों और फैक्ट्रियों में आग लग गई। इसके अलावा चार दुकानें और 17 कूड़े के ढेर इसकी चपेट में आ गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें