फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के कसाना टावर में एसी के एग्जॉस्ट में लगी आग, कर्मचारियों में अफरा-तफरी

श्याम जी. Updated Mon, 14 Jul 2025 04:52 PM IST

ग्रेटर नोएडा अल्फा-1 स्थित कासना टावर में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक पांचवें तल पर एसी के एग्जॉस्ट में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें और धुआं निकलता देख टावर के भीतर मौजूद विभिन्न ऑफिसों में काम कर रहे कर्मचारी घबराकर बाहर की ओर भागे। कुछ ही पलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने मामले की सूचना बीटा-2 कोतवाली पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग को दी। वहीं, आग की जानकारी मिलते ही टॉवर के मैनेजमेंट से जुड़े लोग सक्रिय हो गए। उन्होंने बिल्डिंग में लगे फायर इंस्टीग्यूशर की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। फायर इंस्टीग्यूशर का इस्तेमाल कर करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शी विकास ने बताया कि अचानक से धुआं उठता देख कर्मचारियों को पहले तो कुछ समझ नहीं आया। जैसे ही आग की जानकारी हुई। सभी लोग तत्काल सीढ़ियों के रास्ते टावर से बाहर निकल आए। कुछ देर के लिए टावर के बाहर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। टावर में कई कंपनियों और दफ्तरों के दफ्तर हैं। जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यरत रहते हैं। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो नुकसान काफी बड़ा हो सकता था। आग लगने का कारण प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट बताया गया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जबतक अग्निशमन विभाग की टीम पहुंचती बिल्डिंग के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें