फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में सेक्टर डेल्टा-3 के जंगल में लगी आग

ग्रेटर नोएडा में सेक्टर डेल्टा-3 के ओ ब्लॉक के पीछे वन विभाग के जंगल में शनिवार शाम आग लग गई। निवासियों ने बताया कि आग काफी तेज लगने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के आग पर लगभग दो घंटे के बाद काबू पा सके। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-3 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रामकुमार धामा ने बताया कि शनिवार शाम को सेक्टर के ओ ब्लॉक के पीछे वन विभाग के जंगल में आग लग गई। आग ने काफी विकराल रूप धारण कर लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई थी, लेकिन दो घंटे बीतने के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी या फायरबिग्रेड की टीम नहीं पहुंची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें