नोएडा प्राधिकरण दफ़्तर सेक्टर-6 के बाहर धरना दे रहे किसानों ने आज पंचायत की। इसके बाद धरना स्थल से उठ कर प्राधिकरण पर ताला लगाने को घेराव किया। फिर इंदिरा गांधी कला केंद्र के सामने वाले गेट पर ताला लगाया । इस दौरान प्राधिकरण दफ़्तर के सभी गेट बंद कर दिये गये। दफ़्तर के अंदर भी अफ़रातफ़री का माहौल रहा।