4.5 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड रोड का काम 19 जून 2020 को शुरू हुआ था। मौजूदा समय में परियोजना की निर्माण लागत 608 करोड़ 61 लाख रुपये है। काम पूरा होने की पहली तारीख दिसंबर-2022 प्रस्तावित थी। लेकिन अलग-अलग कारणों से कई तारीखें इस परियोजना में काम पूरा होने की बढ़ती रहीं। क़रीब दो महीने पहले एलिवेटेड रोड बनकर तैयार हुआ था। इसके बाद फ़िनिशिंग समेत अन्य काम नोएडा प्राधिकरण करवा रहा था। एलिवेटेड रोड खुलने के बाद किसानों ने खुशी जताई है।