बीते दो दिनों से हो रही बारिश से रबूपुरा की अस्थायी अनाज मंडी में पानी भर गया। इससे मंडी में रखा धान खराब हो गया। स्थानीय आढ़तियों की ओर से लगाई जाने वाली मंडी में टीन शेड न होने से धान में नमी आ गई। अब धान काला पड़ने से बिक्री में बाधा आ रही है। नमी आने के कारण धान के दाम में भी गिरावट आ गई है। इससे आढ़तियों और किसानों को काफी नुकसान हुआ है। मंडी में पचास से भी ज्यादा गांवों से किसान माल बेचने के लिए पहुंचते हैं। किसानों का कहना है कि स्थायी मंडी होने से धान खराब नहीं होता।