फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में ईवी इंडिया एक्सपो-2024 का शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में मंगलवार को शुरू हुए ईवी इंडिया एक्सपो-2024 का शुभारंभ करने पहुंचे सांसद महेश शर्मा ने प्रदूषण के बढ़ रहे स्तर पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढि़यां हमें माफ नहीं करेंगी कि हम उनके लिए कैसी विरासत छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं डाक्टर हैं और इस बात का दर्द आसानी से समझ सकते हैं कि सांसों पर कैसा संकट है। उन्होंने ई व्हीकल्स को पर्यावरण सुरक्षित करने के लिए मनुष्य की जरूरत बताया। तीन दिन चलने वाले इस आयोजन में 100 से ज्यादा प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। साथ ही इसमें 20 हजार से अधिक आगंतुकों के आने का अनुमान है। यहां पर ई व्हीक्लस के साथ-साथ इनको चार्ज करने वाले समाधानों को भी प्रस्तुत किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें