फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में खराब सड़कों और बंदरों के आतंक से उद्यमी परेशान

Vikas Kumar Updated Thu, 05 Dec 2024 08:10 PM IST

ग्रेनो के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों की तरह ईकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र की भी अपनी समस्याएं हैं। यहां पर उद्यमी, खराब सड़क और बदहाल स्ट्रीट लाइट के साथ ही बंदरों के आतंक की समस्या से भी जूझ रहे हैं। फैक्टरियों के बहर लगे सीसीटीवी कैमरों की वायरिंग को बंदर काट जाते हैं। इससे निगरानी व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। साथ ही वह तैयार माल, कच्चे माल को भी नुकसान पहुंचाते हैं। बृहस्पतिवार को इंडस्ट्रियल एंटरप्रिन्योर एसोससिएसन (आईईए) के साथ अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 के उद्यमियों ने अपनी समस्याएं साझा कीं। उद्यमियों ने बताया कि यहां पर सार्वजनिक परिवहन न होना यहां काम करने वालों के लिए बड़ी समस्या है। इसकी वजह से कुशल कर्मी यहां काम करने से कतराते हैं। साथ ही यहां के उद्यमी सरकारी औपचारिकताओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को ठीक से लागू करने की भी मांग करते हैं। इसी तरह उद्यमियों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट खराब रहने से शाम को माहौल कुछ असुरक्षित हो जाता है। संवाद के दौरान एचएन शुक्ला, महेंद्र शुक्ला, आदित्य घिल्डियाल, विशाल गोयल, शिव शंकर तिवारी, श्रीकांत लवानिया, आरएम त्रिपाठी, अनिल शुक्ला, राहुल के साथ ही आईईए के महासचिव संजीव शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें