नोएडा के सेक्टर-69 गेटेड सेक्टर होने के बावजूद तमाम तरह के मूलभूत सुविधाओं से अलग-थलग पड़ा हुआ है। यहां के उद्यमियों को हमेशा असुरक्षा और सुविधाओं की कमी से संबंधित चिंता सताती रहती है। खासकर किसी त्योहार के समय पर चोरी जैसी अप्रिय घटनाओं की चिंता सबसे अधिक होती है। ये बातें सेक्टर के उद्यमियों ने बृहस्पतिवार को आयोजित इंडस्टि्रयल बिजनेस एसोसिएशन और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अमर उजाला इंडस्ट्री संवाद कार्यक्रम के यहां के उद्यमियों ने कहीं।