फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खत्म हो सोसाइटी के बाहर का अतिक्रमण, घरों में हो गंगाजल की आपूर्ति

Vikas Kumar Updated Sun, 09 Feb 2025 09:16 PM IST

ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 की 14 एवेन्यू सोसाइटी में रविवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सोसाइटियों के लोगों का कहना है कि सोसाइटी के बाहर लगने वाले जाम से 15 हजार लोग प्रतिदिन प्रभावित हो रहे हैं। बार-बार यह मुददा उठाया जा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग अनदेखी कर रहे हैं। निवासियों का कहना है कि आवारा पशुओं के डर के कारण बच्चों ने घर से निकलना छोड़ दिया है। उन्होंने बिल्डर और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से समस्याओं के समाधान करने की मांग की है। निवासियों का कहना है कि यहां अव्यवस्था का आलम है। जबकि लाखों रुपये लगाकर फ्लैट खरीदे गए थे। निवासियों ने बताया है कि सोसाइटी में 20 टावर में 4800 फ्लैट्स हैं। इनके 6 टावर के फ्लैट्स मालिक की अभी तक रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। रजिस्ट्री कराने के लिए पूरा भुगतान भी कर चुके हैं। उसके बाद भी केवल आश्वासन मिलता है। उनका आरोप है कि बिल्डर और प्राधिकरण के अधिकारियों के कारण उनकी रजिस्ट्री फंसी हुई है। गंगाजल पानी अब तक नहीं पहुंचा निवासियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से दावा किया जाता है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंगाजल पहुंचा दिया गया है, लेकिन उनकी सोसाइटी में अभी तक गंगाजल नहीं पहुंचा है। वर्तमान में पानी में टीडीएस अधिक होने के कारण आरओ खराब हो रहे हैं। जिन घरों में आरओ नहीं लगा उनके यहां बच्चों और बुजुर्गों की गंदे पानी के कारण तबीयत खराब हो रही है। कई बार निवासियों ने मांग की,लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें