ग्रेटर नोएडा के एक्पोमार्ट में शुरु हुए भारत शिक्षा एक्सपो-2024 में आए छात्र अपने साथ भविष्य की समस्याओं का समाधान भी लेकर आए हैं। बच्चों को खेल खेल में तकनीक और नवाचार से अवगत कराने के लिए पांच मिनट में ड्रोन एसेंबल करने उसे उड़ना सिखाना बेहद रोमांचकारी है। इससे वह ड्रोन की जटिलताओं को बेहद आसानी से खेल खेल में सीख जाएंगे। साथ ही वातावरण में बढ़ रही प्रदूषण की समस्या के लिए भी छात्र तकनीकी समाधान लेकर आए हैं। इसमें एक साइलेंसर में लगा सेंसर और उससे प्रदूषण लेवल की मॉनीटरिंग करना भी शामिल है। छात्रों ने अपनी यह मॉडल तैयार किए हैं। इनके पेटेंट के लिए भी आवेदन किया है। इस तरह के नवाचार से वह भविष्य में मानव जीवन को सुविधा जनकर बनाने का रास्ता भी खोज रहे हैं।