फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पोर्टल में खराबी से नोएडा में नहीं बन पा रहे बर्थ सर्टिफिकेट, लोगों में दिखा आक्रोश

आकाश दुबे Updated Mon, 02 Dec 2024 04:46 PM IST

बर्थ सर्टिफिकेट के पोर्टल में खराबी के चलते सोमवार को जिला अस्पताल में लाइन में खड़े लोगों का गुस्सा फुट गया। लोगों का आरोप है कि वह पिछले दो महीने से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पोर्टल की दिक्कत दूर नहीं हो पाई है। बीच में कई बार पोर्टल ठीक हो जाता है, फिर से बंद हो जा रहा है। इसको लेकर लोगों की सिक्यूरिटी गार्ड से नौकझौंक तक हो गई। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पोर्टल में तकनीकी खराबी की वजह से यह समस्या आ रही है। अन्य जिलों में भी यह समस्या आ रही है। सेक्टर- 63 से जिला अस्पताल में बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने आए सुधीर मिश्र ने बताया कि उनका बच्चा चार महीने का हो गया है, लेनिक अभी तक बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बन पाया है। इसके लिए पिछले दो महीने से अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। आए दिन आज कल आने की बात बोलकर वापस लौटा दिया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें