फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: मेनोपॉज को लेकर न हों परेशान, जानें सामान्य लक्षण और कब जरूरी है डॉक्टर की सलाह

नोएडा। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक स्वाभाविक चरण है। आमतौर पर 45 से 52 वर्ष की उम्र के बीच यदि लगातार 12 महीने तक पीरियड्स नहीं आते हैं, तो इसे मेनोपॉज कहा जाता है। इससे पहले 4 से 8 वर्ष तक पेरिमेनोपॉज का दौर चल सकता है, जिसमें पीरियड्स अनियमित होना, हॉट फ्लैशेज, रात में पसीना और मूड स्विंग्स जैसे बदलाव सामान्य हो सकते हैं। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ मीरा पाठक ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव, एक घंटे में पैड पूरी तरह भर जाना, चक्कर, कमजोरी या हीमोग्लोबिन कम होना जैसे लक्षणों में डॉक्टर की सलाह जरूरी है। अचानक वजन बढ़ना या घटना भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन कम होने से हड्डियों और हृदय के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त पोषण जरूरी है। कैल्शियम, विटामिन-डी या अन्य सप्लीमेंट डॉक्टर की सलाह से ही लें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें