दीपावली के आते ही बाजार गुलजार हो गए हैं। लोग घरों की सजावट के सामान की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म मार्केट में दोपहर होते-होते लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलने लगी। घरों में सजावट करने के लिए लोग इस बार पारंपरिक फूलों, झालरों, माला और गमलों की खरीदारी कर रहे हैं। दीपावली के मौके पर लोग स्वदेशी चीजों को बढ़ावा देते हुए नजर आ रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि चाइनीज सजावट के सामानों से अधिक स्वदेशी चीजें लोग पसंद कर रहे हैं।