फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: महंगे गुलाबों से सजा शहर, वैलेंटाइन डे पर 30 हजार तक के बुके की डिमांड

नोएडा शहर में वैलेंटाइन डे को लेकर उत्साह चरम पर है। बाजारों में हर तरफ लाल गुलाब, आकर्षक बुके और गिफ्ट आइटम्स की भरमार देखने को मिल रही है। खासतौर पर सेक्टर-104 के आसपास फूलों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। सेक्टर-104 के पास फूलों की दुकान लगाने वाले राजीव ने बताया कि इस बार गुलाब की कीमतें भी बढ़ी हैं, लेकिन डिमांड में कोई कमी नहीं है। उनके अनुसार, साधारण गुलाब का बुके 100 रुपये से शुरू हो रहा है, जबकि स्पेशल डिजाइनर बुके 30 हजार रुपये तक में बिक रहे हैं। कई ग्राहक अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए बड़े और प्रीमियम बुके ऑर्डर कर रहे हैं। फूल विक्रेताओं का कहना है कि वैलेंटाइन वीक के दौरान बिक्री में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी हुई है। बाजार में इस बार विदेशी गुलाब और खास पैकिंग वाले बुके भी युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें