फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में सामवेद पारायण महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विश्व शांति की कामना के साथ डाली आहुति

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिग्मा एक में आर्य समाज की ओर से चल रहे तीन दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ में शनिवार को सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया और आहुतियां डाल कर विश्व के सुख-शांति की कामना रविवार को यज्ञ का समापन होगा। यज्ञ का आयोजन प्रकृति और संस्कृति को स्वच्छ, सात्विक और संतुलित बनाने के लिए किया जा रहा है। महायज्ञ के दूसरे दिन की शुरुआत भी वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन के साथ हुई। आचार्य राजकुमार शास्त्री ने लोगों को संबोधित करते हुए यज्ञ करने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जीवन काल में वैदिक जीवन शैली अपनाने और वेदों का अनुसरण करना चाहिए। सैकड़ों की संख्या में लोग यज्ञ स्थल पर पहुंचे और हवन कुंड में आहुति डाली। आयोजक मा. प्रताप सिंह आर्य, मा. उपेश आर्य, मुन्नी देवी, राजेश, रामू वर्मा, उमेश आर्य, ईश्वर पहलवान, रवि भाटी, मोहन आर्य, राकेश आदि ने यज्ञ में आहुतियां दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें