फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: निवासियों और बिल्डर में रार, प्राधिकरण निकालेगा समाधान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इरोस सम्पूर्णम सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क में बढ़ोतरी को लेकर निवासी और बिल्डर आमने सामने आ गए हैं। निवासियों का आरोप है कि जब बिल्डर प्रबंधन की ओर से सुविधाएं ही नहीं दी जा रही हैं,तो मेंटेंनेंस शुल्क कैसे बढ़ा दिया जाए। शुक्रवार को सोसाइटी में सुविधाएं बंद करने के बाद निवासी सड़कों पर उतर आए थे। अब प्राधिकरण को मामले के समाधान के लिए आना पड़ा है। दोनों की बैठक प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बुधवार यानि 21 जनवरी को रखी गई है। निवासियों ने मामले की शिकायत पुलिस से भी की है। निवासियों ने बताया कि मेंटेंनेंस शुल्क को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। बिल्डर की ओर से 16 जनवरी से सोसाइटी में रखरखाव बंद कर दिया है, जिसके चलते शुक्रवार को लोगों के घरों में बिजली काट दी गई। लोगों द्वारा देर रात को सड़क पर जाम लगाकर विरोध जताया गया। लोगों के विरोध जताने के बाद रात करीब 10 बजे लोगों के घरों में डीजी के जरिए बिजली की आपूर्ति की गई, जो की सुबह 10 बजे तक की गई, जिसके बाद लोगों के घरों में बिजली की सप्लाई शुरू हुई। वहीं, शुक्रवार को लोगों द्वारा प्राधिकरण से इस मामले की शिकायत की गई थी। जिसके बाद प्राधिकरण ने बिल्डर को नोटिस भी जारी किया था। वहीं, अब प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ लोगों और बिल्डर प्रबंधन की बुधवार यानी 21 जनवरी को बैठक तय हुई है। जिसमें इस मामले को लेकर समाधान निकाला जाएगा। वहीं बिल्डर प्रबंधन की ओर से निवासियों को सूचना दी गई है कि 21 जनवरी तक सेवाएं दी जाएंगी। आरोप है कि देर रात को हंगामा के बाद बिल्डर द्वारा डीजी संचालित किया गया, जोकि सुबह करीब 10 बजे तक चला। करीब 12 घंटे डीजी चलने से लोगों की जेब पर अधिक बोझ पड़ा। डीजी चलने पर लोगों से 27 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से शुल्क लिया जाता है, जो कि अधिक होता है। वहीं सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सोसाइटी के किसी भी टावर में शुक्रवार से एक भी सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति उनके घरों तक आसानी से जा सकता है, जोकि सुरक्षा व्यवस्था के साथ बड़ा खिलवाड़ है। हाउसकीपिंग स्टाफ द्वारा साफ सफाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण कई जगह गंदगी हो रही है। एओए अध्यक्ष दीपांकर कुमार ने बताया कि डीएम से गुहार लगाई गई है कि वह निवासियों के हित में बिल्डर को आदेश दे। उन्होंने बताया कि मनमानी के खिलाफ शनिवार को सभी लोग बिसरख कोतवाली में जाकर शिकायत देकर आए। साथ ही, डीएम कार्यालय में भी जाकर बिल्डर प्रबंधन के विरुद्ध शिकायत की। बिल्डर द्वारा रखरखाव नहीं किया जा रहा है। जिसे लोगों को कहीं दिक्कत तो का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि आधिकारिक रूप से हैंडओवर देने के लिए भी तैयार नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें