फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: नोएडा में सामुदायिक शौचालयों की बदहाली, ताले लटके... लगा गंदगी का ढेर; राहगीर परेशान

शहर में जगह-जगह बने सामुदायिक शौचालयों की हालत देखकर राहगीर बेहाल हैं। कई जगहों पर शौचालयों पर ताले लटके मिल रहे हैं, तो कहीं गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मेट्रो स्टेशनों के पास बने इन शौचालयों तक पहुंचने में भी लोगों को भटकना पड़ रहा है। नोएडा प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक शहर में कुल 314 शौचालय हैं, जिनमें 103 सामान्य शौचालय, 76 सामुदायिक शौचालय, 16 पिंक टॉयलेट और 119 यूरिनल ब्लॉक शामिल हैं। बता दें कि सेक्टर-51 के विश्वकर्मा रोड, सेक्टर-71, सेक्टर-66, सेक्टर-73, सेक्टर-75, सेक्टर-116, सेक्टर-81 सलारपुर गांव, मेट्रो स्टेशन सेक्टर-101 के पास समेत दस स्थानों पर बने शौचालयों पर ताला लटका हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें