ग्रेटर नोएडा में चल रहे भारत शिक्षा एक्सपो-2024 में छात्रों की बनाई कांसेप्ट रेसिंग कार भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अभी इस कार को औपचारिक रूप से ट्रैक पर उतरने की अनुमति नहीं मिली है। अपनी श्रेणी की यह कार जल्द ही ट्रैक पर भी दिखाई दे जाएगी। कार बनाने वाले छात्रों के निजी संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर केके दुबे कहते हैं कि उनके यहां के छात्रों ने रेसिंग कार बनाई है। इसकी डिजाइनिंग से लेकर मैकेनिज्म तक लेकर छात्रों ने काम किया है। यह फ्यूल ऑपरेटेड है। फाइबर की इसकी बाहरी बॉडी है। भारतीय मानकों के अनुरूप इसका चेसिज तैयार किया गया है। इसके इंजन से लेकर व्हील साइज तक रेसिंग मानकों के अनुरूप है। इसमें केटी ड्यूक 390 इंजन लगा है। 140 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड है। यह एक कांसेप्ट गाड़ी है। इसके अलग-अलग टेस्ट अभी बाकी हैं। इवेंट कराने वाली संस्थाएं इस गाड़ी का परीक्षण करेंगी।