फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यूपी दिवस का आज ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे सीएम योगी, दिखेगी विकास यात्रा

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आज सेक्टर-33ए स्थित नोएडा हाट में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से करेंगे। जिला प्रशासन और तीनों प्राधिकरणों ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह होंगे। सांसद, विधायक और प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अयोध्या के राम मंदिर की भी झलक दिखेगी। स्कूल के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। नृत्यों और नाटकों के माध्यम से शहर और पूरे उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत, आधुनिकता और व्यापक व्यवस्थाओं को दिखाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें