नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय में सीएम योगी ने कहा कि तीन मेडिकल कॉलेज पीपीपी मॉडल पर बने है। नए मेडिकल कॉलेज महराजगंज,संभल और शामली में बन कर तैयार हो गए हैं। छह जनपद में ही मेडिकल कॉलेज नहीं है। जहां जल्द बनाए जाएंगे। दो एम्स रायबरेली और गोरखपुर में चल रहे हैं। हर जनपद में सीटी और एमआराई की व्यवस्था शुरू हुई है।