ग्रेटर नोएडा स्थित ऐस एस्पायर सोसाइटी में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से फनटास्टिक शाम का आयोजन किया गया। फनटास्टिक शाम में सबसे पहले बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और खूबसूरत चित्र बनाकर हुनर दिखाया। मैजिक शो में जादूगर हिमांशु ने बच्चों को तरह-तरह के जादू दिखाए, जिसे वह आश्चर्यचकित रह गए। चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग से टॉप पांच बच्चों का चयन अमर उजाला के प्रतिनिधियों की ओर से किया गया।