टी - 20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत में लगातार दूसरी बार कब्जा कर लिया। भारत की टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से मात दी। 2024 के इतिहास को दोहराते हुए भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता है। वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट व ग्रेटर नोएडा के सेक्टर व सोसाइटियों में जश्न का माहौल दिखाई दिया। सोसाइटी के लोगों ने एक साथ बैठकर स्क्रीन पर मैच का आनंद लिया। जैसे ही न्यूजीलैंड के विकेट गिरते रहे वैसे-वैसे मैच का रोमांच और बढ़ता गया।सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि वह फाइनल मुकाबले का इंतजार कर रहे थे। आज भारत ने फिर साबित कर दिया है कि वह हर क्षेत्र में आगे है। खेल से लेकर विज्ञान तक में भारत का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। व्हाइट ऑर्किड सोसायटी के सचिव ऐश्वर्य कुमार पांडे ने बताया कि निवासियों के लिए स्क्रीन लगाई गई थी। जहां सभी ने बैठकर एक साथ मैच देखा है। टीम इंडिया को जीतने के लिए प्रार्थना की थी। वहीं पंचशील ग्रीन्स एक के सचिव संदीप चौधरी ने बताया कि बास्केटबॉल कोर्ट के पास स्क्रीन लगाई गई थी। जहां बच्चे से लेकर बुजुर्गों ने एक साथ बैठकर स्टेडियम की तरह मैच देखा। टीम इंडिया को जीतते देखा है। सुपरटेक इको विलेज दो सोसाइटी में रहने वाले राजकुमार ने बताया कि तीन दिन पहले ही स्क्रीन की व्यवस्था कर ली गई थी। लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था सोसाइटी में की गई थी l ढोल पर नाच कर खुशी भी जाहिर की है।