नोएडा सेक्टर-50 स्थित कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को 8वां वार्षिक अंतर-विद्यालयी महोत्सव रेनबो 2026 उत्साह और ऊर्जा के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इसमें दिल्ली-एनसीआर के 30 विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। महोत्सव में 280 विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता और 100 से अधिक शिक्षकों के सहयोग ने कार्यक्रम को जीवंत और गतिशील बनाया। इस वर्ष की थीम टुगेदर वी ब्लूम की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि प्रख्यात मनोवैज्ञानिक एवं ‘सक्षम’ की संस्थापक डॉ. रोमा कुमार रहीं। साथ ही ट्रस्टी अविनाश गुप्ता, सलाहकार मंजु गुप्ता, प्रधानाचार्या डॉ. संगीता अरोड़ा और हेड ऑफ स्कूल तेजिंदर कौर उपस्थित रहीं।