फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में बीएमडब्ल्यू कार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

ग्रेटर नोएडा स्थित यूनीटेक होराइजन सोसाइटी में मंगलवार दोपहर एक बीएमडब्ल्यू कार में आग लग गई। आग लगने पर लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन कर जानकारी दी। फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। निवासियों ने बताया कि कृष्ण कुमार सोसाइटी के टावर नंबर 11 में अपनी बहन से मिलने के लिए दोपहर 12 बजे आए थे। गेट नंबर 3 से सोसाइटी मेंं आने पर चालक को कुछ जलने की बदबू आई। उसने तुरंत गाड़ी के बोनट को खोलकर देखा तो उसमें आग लग रही थी। चालक ने सोसाइटी के सुरक्षा कर्मियों को इस बात की सूचना दी। सोसाइटी की ओर से तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया और मिलकर आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें