फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइकर्स गैंग ने नियमों को उड़ाईं धज्जियां, रेस लगाने के साथ किए स्टंट

ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का बाइकर्स पर कोई असर नहीं हुआ है। रविवार को भी यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर बाइकर्स ने तेज रफ्तार से रेस लगाकर न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि लोगों की जान को भी खतरे में डाल दिया। प्रत्येक रविवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में बाइकर्स ग्रुप एक्सप्रेसवे पर स्टंट करने और रेस लगाने पहुंचते हैं। रविवार सुबह को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब बाइकर्स ने तेज रफ्तार से गाड़ियों के बीच खतरनाक तरीके से स्टंट किए और ट्रैफिक पुलिस को खुलेआम चुनौती दी। बीते दिसंबर में नोएडा-ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अचानक अभियान चलाकर 60 से अधिक बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसके बावजूद बाइकर्स गैंग का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस द्वारा एक्सप्रेसवे पर हाई-डेफिनिशन (एचडी) कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन रविवार को घंटों तक बाइकर्स बेखौफ रेस लगाते रहे लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें