सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम से कम करें। अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अगर कोई फोन या मैसेज करके, स्कूल-कोचिंग आने-जाने के दौरान रास्ते में परेशान कर रहा है तो हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं। यह बातें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-39 स्थित महिला थाने में पहुंची छात्राओं से थानाध्यक्ष संदीपा चौधरी ने कहीं। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय इटैड़ा कि छात्राओं से कहा कि पुलिस से डरने की कोई जरूरत नहीं है। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना किसी भी थाने के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है।