फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध अतिक्रमण पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

गौड़ सिटी दो स्थित 10वें एवेन्यू के बाहर अतिक्रमण की समस्या से परेशान लोगों की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई की है। निवासियों की ओर से लगातार अतिक्रमण को लेकर शिकायत की जा रही थी। निवासी सौरभ विकास व सुचिता ने बताया कि सोसाइटी के चारों ओर अतिक्रमण कर लिया गया था, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। सोमवार को मीट शाप के साथ नाले के ऊपर लगने वाली सभी दुकानों को हटा दिया गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया है कि एक दो दिन अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलता रहेगा। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के बाहर अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही थी। एवेन्यू के बाहर दोनों तरफ फुटपाथ पर रेहड़ी व दुकान वालों का कब्जा हो गया है। इसकी वजह से फुटपाथ पर चलने की जगह ही नहीं बची थी। अतिक्रमण के कारण सड़क पर जाम लग रहा था। अब जाम से लोगों को राहत मिल सकेगी। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों से मांग की है कि ऐसे ही बुलडोजर चलते रहना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें